YouTube से कैसे कमाए 25000 रुपये महीना घर बैठे बैठे?? अब सबकी गरीबी होगी दूर।

आज के दौर में जहाँ लोग एक तरफ मेहनत मजदूरी करके या कोई दुकान या व्यवसाय से या फिर किसी कम्पनी में जॉब कर के अपने घर परिवार को चला रहे है तो वही कुछ लोग वो भी है जो YouTube पर वीडियोस को अपलोड कर के महीने में लाखों की कमाई कर अपने सपनो को पूरा कर रहे है। इस आर्टिकल के माध्यम से हमने भी आपको यह जानकारी दी है कि YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर वीडियोस अपलोड करके आप किस तरह से लाखों रुपये महीना कमाकर अपनी लाइफ बदल सकते है।


स्टेप 1 : YouTube पर अपना चैनल बनाए।

YouTube से पैसे कमाने के लिए आपको YouTube पर खुद का एक चेनल बनाना होगा। एक चेनल को बनाने के लिए आपके पास निचे बताई गई सभी चीजे होना जरुरी है ताकि आप जल्दी से चेनल बना पाए।

इमेल आईडी
चेनल केटेगरी
चेनल का नाम
चेनल लोगो (डिस्प्ले फोटो)
चेनल आर्ट (पीछे का बेनर)
चेनल टेग्स / कीवर्ड्स
चेनल डिस्क्रिप्शन (विवरण)
चेनल इंट्रोडक्शन वीडियो


a.) इमेल आईडी : Youtube पर अपना चैनल बनाने के लिए सबसे पहले हमारे पास एक ईमेल आईडी का होना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास खुद कि कोई इमेल आईडी नहीं है तो आप निचे दी गई वीडियो को देखकर अपनी इमेल आईडी बना सकते है।

ईमेल आईडी बनाने के लिए क्लिक करे।

b.) चेनल केटेगरी: जब भी हम कोई चेनल बनाते है तो उसके पहले हमे यह बात जरुर पता होना चाहिए कि हम अपने चेनल पर किस तरह के विडियोस अपलोड करने वाले है। क्योकि इससे हम अपने चेनल कि केटेगरी को डिसाइड कर सकते है। मान लीजिये कि हम टीचर हे और वीडियो में हम कुछ पढ़ा रहे हे तो चेनल कि केटेगरी Education रखना होगी। इसी तरह से डांस या कोमेडी के विडियोस के लिए Entertainment केटेगरी चुनना होगी। अतः केटेगरी का डिसीजन चेनल बनाने के पहले ही ले लेना चाहिए।

c.) चेनल का नाम : चेनल की कैटेगरी डिसाइड होने के बाद चेनल का नाम रखने में हमें दिक्कत नही होती है। जिस तरह के वीडियोस हम अपने चेनल पर अपलोड करेंगे, उसी से सम्बंधित हमे अपने चेनल का नाम भी डिसाइड करना चाहिए ताकि चेनल बनाते समय आपको ज्यादा सोचने में समय खराब न करना पड़े। उदाहरण के तौर पर अगर आपने अपने चेनाल कि केटेगरी एजुकेशन रखी है और आप अपने विडियोस में गणित पढ़ाना चाहते है, तो आप चेनल का नाम MathTV या MathAdda या MathKing या इस तरह से जो आपको अच्छा लगे वो रख सकते है।

d.) चेनल लोगो (डिस्प्ले फोटो) : जब हम चेनल की कैटेगरी और नाम को डिसाइड कर लेते है तो फिर चैनल का लोगो किस तरह का बनाना है, यह भी हमें साफ तौर पर समझ मे आ जाता है। ध्यान दे कि जिस तरह WhatsApp या Facebook जैसे अकाउंट में आप अपनी फोटो को डीपी पर लगाते है, ठीक उसी तरह YouTube चेनल पर भी एक डीपी लगाई जाती है, और इसी को हम चेनल लोगो कहते है। निचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर आप अपने चेनल का लोगो बनाना सिख सकते है। उदाहरण के तौर पर आप निचे दिए गए चेनल के लोगो को देख सकते है।







e.) चेनल आर्ट (पीछे का बेनर) : निचे एक फोटो दी गई है, जिसे चेनल आर्ट यानी चेनल का बेनर कहते है। जिस तरह से चैनल की ब्रांडिंग के लिए चैनल का लोगो जरूरी होता है ठीक उसी तरह यह चेनल पर आने वाले नये लोगो को हमसे जुड़ने के लिए बेनर ही आकर्षित करता है। चेनल का बेनर चेनल कि सुन्दरता तो बढाता ही है, साथ ही इसके माध्यम से लोगो को चेनल सम्बन्धित जानकारिया भी उपलब्ध कराई जाती है।







f.) चेनल टेग्स : चेनल टेग्स जिनको चेनल कीवर्ड्स भी कहते है। यह कुछ ऐसे ख़ास शब्द होते है जो हमारे चेनल से रिलेटेड होते है। इनकी मदद से चेनल को YouTube सर्च में लाया जाता है। इसमें चेनल के नाम को भी अलग अलग तरह से लिखा जाता है। मान लीजिये कि हमारे चेनल का नाम MathTV है तब चेनल टेग्स कुछ इस तरह से हो सकते है।

उदाहरण : mathtv, MathTV, मैथटीवी, कक्षा 9वी, कक्षा 10वी, कक्षा 9वी गणित, कक्षा 10वी गणित, NCERT गणित, ncert गणित आदि।

g.) चेनल डिस्क्रिप्शन (विवरण) : चेनल बनाने से पहले हमे चेनल का डिस्क्रिप्शन भी बनाकर रख लेना चाहिए। इसमे हमे अपने चेनल और अपलोड होने वाले विडियोस के बारे में जानकारी देना होती है। साथ ही हम यहा पर हमारे फेसबुक और इन्स्टाग्राम अकाउंट्स कि लिंक भी दे सकते है। यहा पर हमे एक इमेल आईडी भी देना होती है ताकि हमसे जुड़ने वाले लोग हमसे सम्पर्क कर पाए।

उदाहरण : नमस्कार, आप सभी का MathTV पर स्वागत है। यहा पर हम कक्षा 9वी और 10वी के गणित के विडियोस अपलोड करते है। कृपया हमारे चेनल को सबस्क्राइब करे।

h.) चेनल इंट्रोडक्शन वीडियो : यह एक ऐसा वीडियो होता है जो चैनल बनने के बाद सबसे पहले अपलोड किया जाना चाहिए। क्योंकि इस वीडियो में हम अपने चैनल के बारे में जानकारी देते है। इसके साथ ही सब्सक्राइब करने के लिए प्रोत्साहित करते है।

स्टेप 2 : चैनल मोनेटाइज करे।


मोनेटाइज करने का मतलब है कि हमारे चेनल पर अपलोड किए गए वीडियोस को जब कोई देखता है तो उन विडियोस की शुरुआत में या बीच मे या फिर अंत में गूगल कम्पनी विज्ञापन चलाती है जिसका हमे पैसा दिया जाता है। चेनल को मोनेटाइज करवाए बिना आप कभी YouTube से विज्ञापनों के पैसे नही कमा पाएंगे। इसलिए YouTube पर चैनल बनाने के बाद दूसरी स्टेप चैनल को मोनेटाइज करना होता है। इसके लिए हमे YouTube पार्टनर प्रोग्राम के नियम व शर्तों को पूरा करना होता है, उसके बाद Youtube द्वारा हमारा चैनल मोनेटाइज कर दिया जाता है।


a.) यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम का 1000 Subscribers वाला नियम : इस नियम के अनुसार आपके चेनल को 1000 लोगो ने सबस्क्राइब किया होना चाहिए तथा निचे दी गयी इन दो शर्तो में से कोई एक शर्त को पूरा करना होगा।

शर्ते : (i) पिछले 365 दिनों में चेनल पर टोटल 4000 घंटे का वाचटाइम होना चाहिए ।

                                            या 

         (ii) पिछले 90 दिनों में Short विडियोस पर 1 करोड़ Views होना चाहिए।

b.) यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम का 500 Subscribers वाला नियम : इस नियम के अनुसार आपके चेनल को 500 लोगो ने सबस्क्राइब किया होना चाहिए और साथ ही हर पिछले 90 दिनों में आपके चेनल पर कम से कम 3 विडियोस अपलोड करना जरुरी है। इस नियम कि पूरी के साथ साथ निचे दी गयी इन दो शर्तो में से कोई एक शर्त को भी पूरा करना होगा।

शर्ते : (i) पिछले 365 दिनों में चेनल पर टोटल 3000 घंटे का वाचटाइम होना चाहिए।

                                            या 

         (ii) पिछले 90 दिनों में Short विडियोस पर 30 लाख Views होना चाहिए।


स्टेप 3 : Google Adsense अकाउंट बनाए और कमाई शुरू करे। 

इनमें से किसी भी नियम व उसकी शर्तो को पूरा करने के बाद जब आप चेनल मोनेटाईज करने के लिए आवेदन करते है तो आपको Google Adsense पर अपना अकाउंट बनाना होता है। इसी अकाउंट कि मदद से आपके वीडियोस पर विज्ञापन दिखाए जाते है। अकाउंट बनाते समय आपको सभी जानकारी सही सही देना है जैसे आपका सही नाम, आपके घर का सही पता साथ ही आपकी बैंक अकाउंट कि सही जानकारी। इसके बाद अपनी आईडी को वेरीफाई करवाना है। आईडी वेरिफिकेशन के लिए आप अपने पैन कार्ड का उपयोग कर सकते है लेकिन आधार कार्ड का उपयोग नही कर सकते। आईडी वेरिफिकेशन कि मदद से Google और YouTube को यह पता चलता है कि आप आखिर कौन है। इसके बाद कुछ दिन में आपका एडसेंस अकाउंट खुल जाता है और आपके चेनल से एडसेंस अकाउंट को जोड़ दिया जाता है। अब Youtube पर आपकी कमाई शुरू होने लगती है।


जब पहली बार आपके Adsense अकाउंट पर 10 डॉलर कि कमाई हो जाती है तो आपके घर के पते पर डाक के जरिये google कंपनी कि तरफ से एक adsense pin नंबर का लिफाफा भेजा जाता है। इस लिफाफे में प्रिंट किए हुए pin नम्बर को आपको अपने एडसेंस अकाउंट में एड्रेस वेरिफिकेशन के लिए डालना होता है। यह करने के बाद आपको सिर्फ जितना हो सके, उतना अच्छा और क्वालिटी वाले विडियोस अपने चेनल पर अपलोड करते जाना है। इससे आपके चेनल पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज आने लगेंगे और जितने ज्यादा व्यूज आयेंगे उतना ज्यादा आपकी कमाई होगी।


इस तरह से आप Youtube पर चेनल बनाकर महीने के 25000 से लेकर लाख रुपया तक घर बैठे बैठे विडियोस अपलोड करके कमा सकते है। उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। किसी भी प्रकार कि अन्य जानकारी के लिए या प्रश्न का जवाब पाने के लिए आप कमेन्ट जरुर करे। साथ ही इस लेख को अपने सभी साथियो के साथ शेयर जरुर करे।

No comments:

Post a Comment